*स्वतंत्रता का अर्थ*
आज़ादी का अर्थ केवल सड़कों पर हुड़दंग मचाना नहीं हो सकता,
देश रक्षा के वीरों पर पत्थर-डंडे बरसाना नहीं हो सकता।
शांति से अपनी माँगों को, रखने का अधिकार मिले,
लेकिन गाली और हिंसा को, कभी न यहाँ विस्तार मिले।
पावन मंच हमारा हो यह, जनहित की ही बात चले,
स्वार्थी और धूर्तों की यहां नां कोई चाल चले।
देशविरोधी नारों से जो, लोगों को बहकाते हैं,
आओ हम सब मिलकर विषैली जड़ें उनकी काटते हैं।
केवल अधिकार न सोचें, कर्तव्यों का भी भान रहे,
अपनी संस्कृति और विरासत का हृदय में सदा सम्मान रहे।
उठो ‘जेन-ज़ी’ नवयुवकों, अपनी शक्ति पहचानो तुम,
राष्ट्र प्रगति के उच्च शिखर का, मन में लक्ष्य ठानो तुम।
समाज की कुरीतियों पर दृढ होकर अब प्रहार करो,
अथक परिश्रम और लगन से, उज्ज्वल भारत का निर्माण करो।
अनुशासन अरु सेवा का जब मिलकर मार्ग चुनेंगे हम,
तभी सच्चे अर्थों में पावन आज़ादी का पर्व मनाएंगे हम।
जय हिन्द
वंदे मातरम्
भारत माता की जय
